KCG

घर-घर नल से बदली कटंगी की तस्वीर

सत्यमेव न्यूज खैरागढ़। जल जीवन मिशन के तहत ग्रामीण क्षेत्रों में हर घर तक सुरक्षित पेयजल पहुंचाने की दिशा में किए जा रहे प्रयासों का सकारात्मक असर ग्राम कटंगी में दिखाई दे रहा है। विकासखंड छुईखदान के इस गांव में 100 किलोलीटर क्षमता का उच्च स्तरीय जलागार और पाइपलाइन नेटवर्क तैयार कर 436 परिवारों को घरेलू नल कनेक्शन दिया गया है। लगभग 1,968 की आबादी वाले ग्राम कटंगी में नल से पानी मिलने से ग्रामीणों को अब दूर स्थित जलस्रोतों और हैंडपंपों पर निर्भरता कम हुई है। घर पर पानी उपलब्ध होने से विशेष रूप से महिलाओं के समय और श्रम की बचत हो रही है। ग्राम निवासी ललिता यादव ने बताया कि पहले पानी जुटाने में काफी समय और मेहनत लगती थी। घर में नल कनेक्शन मिलने के बाद रोजमर्रा के काम आसान हो गए हैं। अब बचा हुआ समय बच्चों की देखभाल और अन्य घरेलू कार्यों में लगाया जा सकता है। जल जीवन मिशन से बच्चों को भी पानी लाने की जिम्मेदारी से राहत मिली है। साथ ही ग्रामीणों में स्वच्छ पेयजल स्वच्छता और जल संरक्षण के प्रति जागरूकता बढ़ रही है। जल स्रोतों की देखरेख क्लोरीनेशन और पेयजल गुणवत्ता की निगरानी पर भी ध्यान दिया जा रहा है। ग्राम कटंगी में जलागार पाइपलाइन नेटवर्क और घरेलू नल कनेक्शन की सुविधा गांव के बुनियादी ढांचे में आए बदलाव का उदाहरण है। हर घर जल की पहल से ग्रामीणों का जीवन अधिक सुविधाजनक और सुरक्षित बन रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page