KCGछत्तीसगढ़

बैगा समुदाय की महिलाओं के लिए आयोजित हुआ विशेष जागरूकता अभियान

सत्यमेव न्यूज खैरागढ़। विकासखंड छुईखदान के बैगा बहुल ग्राम सरई पतेरा और लालपुर में महिलाओं को सशक्त बनाने के उद्देश्य से एक विशेष अभियान चलाया गया। यह पहल कलेक्टर इंद्रजीत सिंह चंद्रवाल के मार्गदर्शन में आयोजित की गई जिसका मुख्य उद्देश्य बैगा जनजाति की महिलाओं को स्व-सहायता समूहों से जोड़कर उन्हें आर्थिक रूप से मजबूत बनाना रहा। अभियान के दौरान महिलाओं को समूह आधारित कार्यप्रणाली बचत और आय बढ़ाने के विभिन्न उपायों के बारे में सरल और व्यवहारिक जानकारी दी गई। पद्मश्री फुलबासन यादव के मार्गदर्शन में बताया गया कि स्व-सहायता समूह केवल आर्थिक साधन ही नहीं बल्कि सामाजिक आत्मविश्वास बढ़ाने का भी माध्यम हैं। महिलाओं को अपने स्तर पर छोटे छोटे व्यवसाय शुरू करने और समूह गतिविधियों में सक्रिय भागीदारी के लिए प्रेरित किया गया। कार्यक्रम में करीब 150 महिलाओं ने भागीदारी निभाई। इनमें से कई महिलाओं ने स्व-सहायता समूह से जुड़ने में रुचि दिखाई। इच्छुक महिलाओं की सूची तैयार कर आगे समूह गठन की प्रक्रिया शुरू करने की दिशा में पहल की गई। इस दौरान जिला पंचायत और राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन से जुड़े अधिकारी कर्मचारी विभिन्न स्तरों के फील्ड स्टाफ स्वास्थ्य विभाग के प्रतिनिधि तथा आंगनवाड़ी कार्यकर्ता भी मौजूद रहे। अभियान को लेकर ग्रामीण महिलाओं में उत्साह और जागरूकता स्पष्ट रूप से देखने को मिली।

Satyamev News

आम लोगों की खास आवाज

Related Articles

Back to top button

You cannot copy content of this page