KCG

श्रीरूख्खड़ बाबा महोत्सव के छठवें वर्ष होंगे विविध आयोजन

महाकुंभ से लाये गये संगम जल का होगा पूजन

सत्यमेव न्यूज खैरागढ़. बीते पांच वर्षों से आयोजित श्रीरूख्खड़ बाबा महोत्सव के छठवें वर्ष लगातार 5 दिनों तक विविध आयोजन होंगे। महाशिवरात्रि के दिन भगवान शिव का रूद्राभिषेक किया जायेगा। आयोजन के तहत प्रथम दिन रविवार 23 फरवरी की शाम 6 बजे महाकुभ से लाये गये संगम जल का पूजन किया जायेगा वहीं निर्मल त्रिवेणी महाअभियान व गंगा आरती संयोजकों द्वारा जल संरक्षण संगोष्ठी किया जायेगा। दूसरे दिन सोमवार 24 फरवरी की शाम 6 बजे गौ पूजन एवं गौ-सेवा दान, गौ संरक्षक संगोष्ठी का आयोजन पदम डाकलिया मुख्य ट्रस्टी मनोहर गौशाला के द्वारा किया जायेगा। तीसरे दिन मंगलवार 25 फरवरी की शाम 6 बजे धर्म यात्रा का 101वां पड़ाव में सुंदरकांड व हनुमान चालीसा पाठ के साथ शिवलिंग व गण निर्माण होगा। चौथे दिन बुधवार 26 फरवरी को प्रातः 8 बे से भगवान शिव का पंच प्रहर रूद्राभिषेक होगा वहीं शाम 4 बजे शिव बारात निकलेगी। अंतिम दिन गुरूवार 27 फरवरी को प्रातः 10 बजे से हवन तथा दोपहर 1 बजे से भंडारा का आयोजन किया जायेगा।

Related Articles

Back to top button

You cannot copy content of this page