Uncategorized

मुढ़ीपार को मिला महाविद्यालय का तोहफ़ा क्षेत्रवासियों में उत्साह

सत्यमेव न्यूज खैरागढ़। लंबे समय से चली आ रही मुढ़ीपार क्षेत्र के विद्यार्थियों व ग्रामीणों की मांग आखिरकार पूरी हो गई। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने अपने प्रथम जिला आगमन पर मुढ़ीपार में नवीन महाविद्यालय खोलने की घोषणा की। इस ऐतिहासिक सौगात से क्षेत्र में खुशी की लहर दौड़ गई है। महाविद्यालय की स्थापना के लिए विधानसभा अध्यक्ष डॉ.रमन सिंह, सांसद संतोष पांडे, जिले के प्रभारी मंत्री लखन लाल देवांगन, जिला पंचायत अध्यक्ष प्रियंका ताम्रकार, उपाध्यक्ष विक्रांत सिंह, जनपद अध्यक्ष राजेश्री त्रिपाठी, भाजपा जिला अध्यक्ष बिसेसर दास साहू सहित कई जनप्रतिनिधियों ने मुख्यमंत्री से अनुशंसा की थी। विशेष रूप से जिला पंचायत उपाध्यक्ष विक्रांत सिंह ने इस मांग को प्रमुखता से उठाया था जिस पर अब मुहर लग गई है। अब तक मुढ़ीपार व आसपास के विद्यार्थियों को उच्च शिक्षा के लिए 22 किमी दूर खैरागढ़, 30 किमी डोंगरगढ़ और 32 किमी ठेलकाडीह तक जाना पड़ता था। महाविद्यालय खुलने से लगभग 9 उच्चतर माध्यमिक शालाओं के विद्यार्थियों को स्थानीय स्तर पर ही शिक्षा की सुविधा उपलब्ध होगी। ग्राम पंचायत मुढ़ीपार के युवा सरपंच कुमेश साहू, जनपद सदस्य पुरुषोत्तम साहू, शिक्षाविद दयाराम निर्मलकर, समाजसेवी नरोत्तम सिन्हा, सुनील जैन, हरी साहू, खेम सिन्हा, संतोष सिन्हा एवं खुमान देशलहरे ने मुख्यमंत्री सहित सभी जनप्रतिनिधियों का आभार व्यक्त किया है। ग्रामीणों का कहना है कि यह निर्णय क्षेत्र की उच्च शिक्षा व्यवस्था को नई दिशा देगा और आने वाली पीढ़ियों के लिए मील का पत्थर साबित होगा।

Related Articles

Back to top button

You cannot copy content of this page