KCG

स्वामी आत्मानंद विद्यालय में हर्षोल्लास से मनाया गया बाल दिवस

खैरागढ़। स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी एवं हिंदी माध्यम शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक शाला खैरागढ़ में भारत के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू की जयंती के अवसर पर राष्ट्रीय बाल दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर कक्षा पहली से बारहवीं तक के विद्यार्थियों ने विभिन्न प्रकार के स्वादिष्ट व्यंजनों के स्टॉल लगाए। संस्था के प्राचार्य डॉ. कमलेश्वर सिंह ने सभी स्टॉलों का अवलोकन किया और व्यंजनों का स्वाद लेकर विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन किया। इस दौरान प्राचार्य डॉ. सिंह ने कहा कि बच्चे देश का भविष्य हैं। भारत को विकसित राष्ट्र बनाने में प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू का महत्वपूर्ण योगदान रहा है। उनकी गुटनिरपेक्ष विदेश नीति का अनुसरण आज भी विश्व के 150 से अधिक देशों द्वारा किया जा रहा है वहीं भारतीय संविधान की धर्मनिरपेक्षता की भावना ने देश में सभी धर्मों और पंथों के लोगों को आपसी सद्भाव एवं सम्मान के साथ रहने की प्रेरणा दी है। उन्होंने कहा कि इन्हीं आदर्शों और मूल्यों को आत्मसात करते हुए हमें वर्ष 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाने में अपना योगदान देना चाहिए।कार्यक्रम में बढ़ईटोला के प्राचार्य चंद्रभान साहू, सेजेस बालक खैरागढ़ से विष्णु जोशी, हेमलाल कौशिक सहित विद्यालय के अंग्रेजी एवं हिंदी माध्यम के समस्त शिक्षक-शिक्षिकाएं एवं व्याख्याता उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button

You cannot copy content of this page