KCG

खैरागढ़ विश्वविद्यालय में भारतीय भाषा उत्सव पर हुआ व्याख्यान

सत्यमेव न्यूज खैरागढ़. इंदिरा कला संगीत विश्वविद्यालय के कला संकाय में बुधवार को भारतीय भाषा उत्सव का आयोजन किया गया। इस दौरान विद्यार्थियों द्वारा विभिन्न भारतीय भाषाओं में कविता पाठ किया गया। छात्र समीर चंद्र, जयंत सिन्हा व सारिणी वर्मा ने छत्तीसगढ़ी, आयुष जैन ने बुन्देलखण्डी, कांशीराम ने मराठी, शोधार्थी चांद शेख़ व सुष्मिता चौधरी ने बंग्ला में कविता पाठ किया। इसी तरह कला संकाय की अधिष्ठाता प्रो.डॉ.मृदुला शुक्ल ने सभी विद्यार्थियों को काव्य पाठ के लिए बधाई और शुभकामनाएं दी। इसके साथ ही कला संकाय की प्राध्यापक डॉ.पूर्णिमा केलकर व डॉ.कौस्तुभ रंजन ने भाषिक विविधता एवं एकता पर सारगर्भित व्याख्यान दिया वहीं कार्यक्रम का संयोजन छात्र कल्याण अधिष्ठाता डॉ.देवमाईत मिंज ने किया।

Related Articles

Back to top button

You cannot copy content of this page