KCG

पीएमश्री केंद्रीय विद्यालय खैरागढ़ में भारतीय भाषा ग्रीष्मकालीन शिविर शुरू

सत्यमेव न्यूज खैरागढ़। पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय खैरागढ़ में भारतीय भाषाओं के संरक्षण एवं संवर्धन के उद्देश्य से 13 से 19 जून तक भारतीय भाषा ग्रीष्मकालीन शिविर का आयोजन किया जा रहा है। शिविर का शुभारंभ विद्यालय के प्रभारी प्राचार्य अंजय कुमार ने किया। उद्घाटन अवसर पर अंजय कुमार ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि मातृभाषा के साथ-साथ अन्य भारतीय भाषाओं का ज्ञान भी व्यक्तित्व विकास और राष्ट्रीय एकता के लिए महत्वपूर्ण है। उन्होंने विद्यार्थियों को नई भाषाएं सीखने के लिए प्रेरित करते हुए भाषा ज्ञान के व्यावहारिक महत्व पर प्रकाश डाला। शिविर में प्रशिक्षक के रूप में अमृता चौधरी ने विद्यार्थियों को मराठी भाषा की प्रारंभिक जानकारी दी। पहले दिन बच्चों ने मराठी भाषा की उत्पत्ति लिपि और संरचना को समझा साथ ही स्वर-व्यंजन एक से बीस तक की गिनती तथा दैनिक जीवन में उपयोग होने वाले सामान्य अभिवादन और परिचय संबंधी वाक्यों का अभ्यास किया है। कार्यक्रम में कक्षा चौथी से दसवीं तक के विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। शिविर के माध्यम से विद्यार्थियों को विभिन्न भारतीय भाषाओं की विशेषताओं से परिचित कराया जाएगा। गौरतलब है कि राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 के अनुरूप देश की भाषाई विविधता को बढ़ावा देने और विद्यार्थियों में बहुभाषी क्षमता विकसित करने के उद्देश्य से एनसीईआरटी एवं केंद्रीय विद्यालय संगठन के सहयोग से प्रतिवर्ष भारतीय भाषा ग्रीष्मकालीन शिविर आयोजित किया जाता है।

Related Articles

Back to top button

You cannot copy content of this page