KCGछत्तीसगढ़

गुमशुदा बालक को सुरक्षित परिजनों को लौटाया

सत्यमेव न्यूज खैरागढ़। गुमशुदा मामले में त्वरित कार्यवाही करते हुए थाना खैरागढ़ पुलिस ने नाबालिग बालक को सकुशल बरामद कर परिजनों को लौटा दिया गया है। जानकारी अनुसार थाना क्षेत्र के एक व्यक्ति ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि उसका 16 वर्षीय भांजा 6 मई की सुबह करीब 6:45 बजे बिना किसी को बताए घर से कहीं चला गया था। परिवार के लोगों ने आसपास के गांवों और रिश्तेदारों के यहां उसकी तलाश की लेकिन कोई जानकारी नहीं मिली। परिजनों ने आशंका जताई कि किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा नाबालिग को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले जाया गया होगा। शिकायत के आधार पर थाना खैरागढ़ में मामला दर्ज कर तत्काल जांच शुरू की गई। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस टीम गठित कर क्षेत्र के सीसीटीवी फुटेज खंगाले गए तथा संभावित स्थानों पर लगातार तलाश की गई। पुलिस की सक्रिय और संवेदनशील कार्यवाही के चलते नाबालिग को कुछ ही घंटों में सकुशल बरामद कर लिया गया है। इसके बाद बालक को सुरक्षित उसके परिजनों के सुपुर्द किया गया। अपने बच्चे को सुरक्षित पाकर परिजनों ने पुलिस टीम के प्रति आभार व्यक्त किया।

Related Articles

Back to top button

You cannot copy content of this page