Advertisement
IMG-20241028-WA0001
IMG-20241028-WA0002
previous arrow
next arrow
राजनांदगांव

समर्थकों ने मनाई देवव्रत सिंह की प्रथम पुण्यतिथि

जय स्तंभ चौक में श्री सिंह को याद कर दी श्रद्धांजलि

सांई मंदिर परिसर में किया गया भंडारा का आयोजन

सत्यमेव न्यूज़/खैरागढ़. पूर्व विधायक व सांसद रहे दिवंगत राजा देवव्रत सिंह की प्रथम पुण्यतिथि पर उनके समर्थकों ने श्री सिंह को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की. शुक्रवार की शाम तकरीबन 6 बजे जय स्तंभ चौक में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन कर उनके समर्थकों ने स्व.देवव्रत सिंह के तैलचित्र पर माल्यार्पण व दीप प्रज्जवलित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की.

इस अवसर पर विधायक यशोदा वर्मा, कृषि उपज मंडी अध्यक्ष दशमत उत्तम जंघेल, लाल अशोक सिंह, सुनिलकांत पांडे, अशोक भंडारी, विनोद ताम्रकार, राजेन्द्र सिंह गहरवार, राजेश शुक्ला, नपा सभापति दीपक देवांगन व सुमीत टांडिया, एल्डरमैन पलाश सिंह व आरती यादव, जनपद सदस्य गुलशन तिवारी, विधायक प्रतिनिधि कपिनाथ महोबिया, पूर्व एल्डरमैन सुरेन्द्र सिंह सोलंकी, जितेन्द्र सिंह गौर, प्रबल खत्री, अनुराग शांति तुरे, शुभम शर्मा, नदीम मेमन, यतेन्द्र जीत सिंह, राजा सोलंकी, अनिमेष सिंह, मयूरी सिंह, नित्य शरण सिंह, अमित सिंह, सुदेश सिंह, नितेश सिंह, निरज सिंह, जिनेश गिडिया, शशांक ताम्रकार, राजेश चौबे, मोती पाल, सूर्य प्रताप सिंह, सूरज देवांगन, सुखेन्द्र, जगमोहन टंडन, मनोहर सेन, विक्की सिन्हा व रानू उपस्थित थे. इससे पहले सुबह 11 बजे से शाम 4 बजे तक सांई मंदिर परिसर में भंडारा का आयोजन किया गया.

Satyamev News

आम लोगों की खास आवाज

Related Articles

Back to top button

You cannot copy content of this page