शिक्षा

रश्मि देवी महाविद्यालय का कुंज बिहारी महाविद्यालय से हुआ एमओयू

सत्यमेव न्यूज़/खैरागढ़. रानी रश्मिदेवी सिंह शासकीय महाविद्यालय खैरागढ़ का शासकीय कुंज बिहारी चौबे महाविद्यालय लालबहादुर नगर के साथ एमओयू हुआ है. नैक मूल्यांकन द्वारा दोनों ही महाविद्यालय बी ग्रेड प्राप्त किये है. खैरागढ़ महाविद्यालय के प्रभारी प्राचार्य जितेन्द्र साखरे एवं लालबहादुर नगर के प्राचार्य डॉ.आरके ठाकुर द्वारा एमओयू प्रपत्र पर हस्ताक्षर के साथ ही एक दूसरे को सेमिनार, शोध, शिक्षा आदि विभिन्न क्षेत्रों में परस्पर सहयोग के साथ ही महाविद्यालय के उत्तरोत्तर विकास की ओर अग्रसर होगा. खैरागढ़ महाविद्यालय का पूर्व में डोंगरगढ़ महाविद्यालय से भी एमओयू हो चुका है. आगामी नैक मूल्यांकन में बेहतर ग्रेड प्राप्त करने की दिशा में यह एक बड़ा कदम होगा. इस अवसर पर छात्रसंघ प्रभारी जेके वैष्णव, मुकेश वाधवानी, सृष्टि वर्मा, मनीषा नायक, भबीता मंडावी, डॉ.सीमा पंजवानी, यशपाल जंघेल, सतीश माहला एवं लालबहादुर नगर कॉलेज से डॉ.एचएल गायकवाड, बीआर चंद्रवंशी सहित स्टाफ के सदस्य उपस्थित रहे.

Related Articles

Back to top button

You cannot copy content of this page