छत्तीसगढ़टॉप न्यूज़

गंडई के प्राचीन शिव मंदिर में आज सोमनाथ स्वाभिमान पर्व का आयोजन

सत्यमेव न्यूज खैरागढ़. जिले के गंडई नगर स्थित प्राचीन देऊर (शिव) मंदिर में जिला प्रशासन के द्वारा सोमनाथ स्वाभिमान पर्व का आयोजन किया जा रहा है। सोमवार 11 मई को प्रातः 9 बजे से आयोजित उक्त कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में सांसद संतोष पांडेय उपस्थित होंगे वहीं अध्यक्षता विधायक श्रीमती यशोदा निलाम्बर वर्मा करेंगी। विशिष्ट अतिथि के रूप में डोंगरगढ़ विधायक श्रीमती हर्षिता स्वामी बघेल, जिपं अध्यक्ष श्रीमती प्रियंका खम्हन ताम्रकार, जिपं उपाध्यक्ष विक्रांत सिंह, नपा खैरागढ़ अध्यक्ष श्रीमती गिरजा नंनद चंद्राकर, नपं गंडई अध्यक्ष लाल टारकेश्वर शाह खुसरो, खैरागढ़ जनपद अध्यक्ष श्रीमती राजेश्री शैलेन्द्र त्रिपाठी, छुईखदान जनपद अध्यक्ष श्रीमती पुष्पा प्रकाश वर्मा, नपं छुईखदान अध्यक्ष श्रीमती नम्रता किशोर दास वैष्णव, जिला पंचायत सभापतिगण श्रीमती भुनेश्वरी जीवन देवांगन, दिनेश वर्मा, ललित चोपड़ा, श्रीमती हेमलता मंडावी, श्रीमती अरूणा राजू सिंह, श्रीमती जमुना नरेश कुर्रे, जनपद छुईखदान उपाध्यक्ष राजू जंघेल, उपाध्यक्ष खैरागढ़ जनपद लखन साहू, उपाध्यक्ष नपं छुईखदान प्रकाश महोबिया, उपाध्यक्ष नपा खैरागढ़ अब्दुल रज्जाक खान, जिला भाजपा अध्यक्ष डॉ. बिशेसर साहू, उपाध्यक्ष नपं गंडई श्यामपाल ताम्रकार, सांसद प्रतिनिधि खम्हन ताम्रकार, पूर्व सभापति जिपं घम्मन साहू, उपाध्यक्ष जिला रेडक्रॉस सोसायटी भागवत शरण सिंह सहित पार्षदगण एवं जनप्रतिनिधिगण उपस्थित होंगे।

Anurag

आम लोगों की खास आवाज

Related Articles

Back to top button

You cannot copy content of this page