Uncategorized

साल्हेवारा बांध में डूबने से दो मासूमों की मौत, एक बाल-बाल बचा

सत्यमेव न्यूज साल्हेवारा। जिला मुख्यालय के समीप ग्राम ईटार में सोमवार को एक दर्दनाक हादसे में साल्हेवारा बांध में डूबने से दो मासूम बच्चों की मौत हो गई। घटना के बाद गांव में शोक का माहौल है। प्राप्त जानकारी के अनुसार तनिश डहारे (9 वर्ष) और समीर सोनवानी (12 वर्ष) अपने साथी कुलेश्वर सोनवानी (13 वर्ष) के साथ बरबसपुर स्थित आटा चक्की से लौट रहे थे। भीषण गर्मी के चलते तीनों बच्चे साल्हेवारा बांध में नहाने उतर गए। इसी दौरान तनिश और समीर गहरे पानी में चले गए और डूबने लगे। कुलेश्वर भी पानी में फंस गया था लेकिन किनारे की झाड़ियों का सहारा मिल जाने से वह किसी तरह बाहर निकल आया। घटना की सूचना मिलते ही ग्रामीण तत्काल मौके पर पहुंचे और दोनों बच्चों को बाहर निकालकर जिला अस्पताल खैरागढ़ ले गए। जहां चिकित्सकों ने जांच उपरांत उन्हें मृत घोषित कर दिया। सूचना पर गातापार पुलिस ने मर्ग कायम कर शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। एक ही गांव के दो मासूमों की असामयिक मौत से ईटार सहित आसपास के क्षेत्रों में शोक की लहर व्याप्त है।

Satyamev News

आम लोगों की खास आवाज

Related Articles

Back to top button

You cannot copy content of this page