पॉलिटिक्स

दंतेवाड़ा के शहीद जवानों को कांग्रेसियों ने दी श्रद्धांजलि

सत्यमेव न्यूज़/खैरागढ़. दंतेवाड़ा जिले के अरनपुर थाना क्षेत्र में आईईडी ब्लास्ट में शहीद हुये 11 जवानों को खैरागढ़ के कांग्रेसियों ने श्रद्धांजलि अर्पित की है. शुक्रवार 28 अप्रैल की शाम जयस्तंभ चौक में नगर पालिका अध्यक्ष के नेतृत्व में आयोजित श्रद्धांजलि सभा कार्यक्रम में उपस्थित होकर कांग्रेसियों ने दंतेवाड़ा में शहीद हुये जवानों को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुये मोमबत्ती जलाकर दो क्षण का मौन धारण किये और शहीदों की आत्मा की शांति के लिये ईश्वर से प्रार्थना की. इस अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष शैलेंद्र वर्मा, पूर्व नपा अध्यक्ष श्रीमती मीरा गुलाब चोपड़ा, नपा उपाध्यक्ष अब्दुल रज्जाक खान, नपा सभापति दिलीप लहरे, सुमन पटेल, शत्रुहन धृतलहरे, सुमीत टांडिया, दीपक देवांगन, एल्डरमेन आरती यादव, पलाश सिंह, कांग्रेस नेता गुलाब चोपड़ा, ब्लॉक अध्यक्ष आकाशदीप सिंह गोल्डी, विधायक प्रतिनिधि जफर उल्लाह खान, पूर्व पार्षद सुबोध पांडेय, ओबीसी कांग्रेस शहर अध्यक्ष सूर्यकांत यादव, दयाराम पटेल, यतेन्द्रजीत सिंह, समीर कुरैशी, कन्हैया रजक सहित कांग्रेसी उपस्थित थे.

Related Articles

Back to top button

You cannot copy content of this page