KCG

झांकी देखकर रिश्तेदार के घर जा रहे युवक की सड़क दुघर्टना में मौत

खैरागढ़. विसर्जन झांकी देखकर अपने रिश्तेदार के घर जा रहे युवक की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। जानकारी अनुसार मगन मानिकपुरी उम्र 27 वर्ष निवासी चिंगली अपने रिश्तेदार के साथ मोटर सायकल में उसके गांव अमलीडीहकला जा रहा था तभी स्टेट हाइवे पर ढीमरीनकुआँ के पास रात्रि तकरीबन 11ः30 बजे दो मोटर साइकिल की आपस में भिड़ंत हो गई और इस दुर्घटना में मगन मानिकपुरी चिंगली निवासी की मौत हो गई। बताया जा रहा हैं कि मृतक मगन मानिकपुरी की वर्तमान मे एक साल की एक बेटी है वहीं उसकी पत्नी गर्भवती है। मगन की मौत होने से गांव मे मातम छाया है। दूसरी ओर दुर्घटना में घायल मृतक के दूसरे साथी का सिविल अस्पताल में इलाज चल रहा है। उसके हाथ, पैर व सिर मे गंभीर चोट हैं। दुर्घटना बाद पुलिस ने मामले में अपराध कायम कर जाँच विवेचना शुरू की हैं। चिकित्सकों ने पोस्टमार्टम कर मृतक का शव परिजनों को सुपुर्द कर दिया है।

Related Articles

Back to top button

You cannot copy content of this page