पॉलिटिक्स

वरिष्ठ भाजपा नेता विक्रांत सिंह फिर लड़ेंगे जिला पंचायत का चुनाव

खैरागढ़. जिले के वरिष्ठ व लोकप्रिय भाजपा नेता व निवर्तमान जिला पंचायत उपाध्यक्ष विक्रांत सिंह को खैरागढ़- छुईखदान- गंडई जिले के जिला पंचायत क्षेत्र क्रमांक 04 भूरभुसी क्षेत्र से भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार घोषित होने पर क्षेत्र में उत्साह का माहौल है। बता दे कि भूरभुसी क्षेत्र में भाजपा कार्यकर्ताओं सहित जनता का विक्रांत के प्रति कार्यशैली व जनता के हर दुख सुख में शामिल होने का फायदा चुनाव में देखने को मिल सकता है व केंद्र व राज्य में काबिज सत्ताधारी दल के बड़े नेता होने के चलते भूरभुसी क्षेत्र के विकास के लिए विक्रांत को विकल्प माना जा रहा है। भाजपा से उम्मीदवार घोषित किये जाने पर विक्रांत ने प्रदेश भाजपा अध्यक्ष किरण सिंह देव, सांसद संतोष पांडे का आभार जताते हुए कहा कि पार्टी द्वारा किये गए निर्णय का स्वागत करते है व भाजपा सरकार द्वारा छत्तीसगढ़ में पिछले एक साल में राज्य की जनता के लिए अनेक फैसले लिए गए हैं जिसमे प्रमुख रूप से गरीब परिवारों के 18 लाख रुके हुए प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना की स्वीकृति प्रदान किया गया व किसानों को धान की कीमत में बढ़ोतरी के साथ महतारी वंदन योजना से विवाहित महिलाओ को एक हजार रुपये हर महीने देकर सशक्त बनाने का काम भाजपा सरकार कर रही है व कांग्रेस पर कटाक्ष करते हुए उन्होंने कहा कि कांग्रेस सिर्फ झूठ बोलने का काम करती है व जनता के हित में कोई काम नही करती वो सिर्फ घोटाले करने के लिए योजना बनाती है जिसे छत्तीसगढ़ की जनता ने पिछले पांच साल देखा है व विकास सिर्फ कागजों में करती है कांग्रेस शासनकाल में युवाओ, किसानों व गरीब परिवार को सिर्फ ठगने का काम किया जिसके चलते कई बड़े नेता आज जेल की हवा खा रहे हैं विक्रांत ने आगे कहा कि आने वाले समय में केसीजी जिले के सर्वांगीण विकास के व्यवस्थित तरीके से पूरे क्षेत्र के लिए विकास की कार्ययोजना तैयार किया जाएगा वही त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव व नगरीय निकाय चुनाव में बहुमत के साथ भाजपा को चुनने के लिए जनता का जबरदस्त उत्साह है व जनता भाजपा के समर्थित उम्मीदवार को प्रचंड बहुमत के साथ विजयी बनाएगी।

Related Articles

Back to top button

You cannot copy content of this page