KCG

मुख्यमंत्री से मिले मनोहर गौशाला खैरागढ़ के ट्रस्टी

सत्यमेव न्यूज़ खैरागढ. मनोहर गौशाला खैरागढ़ के ट्रस्टी व जीव-जंतु कल्याण बोर्ड भारत सरकार के मानद प्रतिनिधि अखिल जैन ने मुख्यमंत्री विष्णदेव साय से मुलाकात कर स्कूलों के पाठ्यक्रम में गौ सेवा से संबंधित विषयों को शामिल करने की मांग की है। उन्होंने बताया कि नई सोच वाली नई पीढ़ी ही भविष्य को सकारात्मक बनाये रख सकती है इसके लिये बच्चों को मानव सेवा, पर्यावरण सेवा, आर्थिक उत्सर्जन के स्रोत आदि की जानकारी से शिक्षित किया जाता है लेकिन पशु सेवा, गौ सेवा के प्रति सहानुभूति विकसित नहीं किया जा रहा है इसे करने से समृद्ध भारत की रूपरेखा तय की जा सकती है। स्कूलों के पाठ्क्रम में यदि गौ सेवा को भी स्थान दिया गया तो बच्चों में पशुओं के प्रति नई परिकल्पना को जन्म दिया जा सकता है। इससे भविष्य में नये भारत का विकास संभव है। इस विचार पर मुख्यमंत्री ने सकारात्मक अश्वासन दिया है उन्होंने जल्द ही इसके लिये पहल करने की बात कही है।

Related Articles

Back to top button

You cannot copy content of this page