KCG

जनगणना कार्य में उत्कृष्ट योगदान पर दिग्विजय श्रीवास्तव सम्मानित

सत्यमेव न्यूज खैरागढ़। जनगणना कार्य में उत्कृष्ट प्रदर्शन और सौंपे गए दायित्वों के जिम्मेदारीपूर्वक निर्वहन के लिए दिग्विजय श्रीवास्तव को कलेक्टर द्वारा सम्मानित किया गया। राष्ट्रीय महत्व के इस कार्य में उनके योगदान और कार्य के प्रति समर्पण की सराहना की गई। जनगणना कार्य के दौरान दिग्विजय श्रीवास्तव ने निर्धारित जिम्मेदारियों को गंभीरता से निभाते हुए सभी कार्य समय-सीमा के भीतर पूर्ण किए। उनके कार्य की गुणवत्ता और तत्परता को देखते हुए जिला प्रशासन की ओर से उन्हें सम्मान प्रदान किया गया है। सम्मान मिलने पर परिजनों सहकर्मियों और शुभचिंतकों ने प्रसन्नता व्यक्त की है। जनगणना जैसे महत्वपूर्ण राष्ट्रीय दायित्व में बेहतर कार्य कर उन्होंने अन्य कर्मचारियों के लिए भी जिम्मेदारी और कर्तव्यनिष्ठा की मिसाल पेश की है।

Related Articles

Back to top button

You cannot copy content of this page