KCGअपराध

छुईखदान में सुहावन तालाब के पास जुआ खेलते पांच आरोपी गिरफ्तार

सत्यमेव न्यूज खैरागढ़। जिले के थाना छुईखदान पुलिस ने जुआरियों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए पांच लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे और जुआ फड़ से नगदी राशि, ताश की गड्डी और मोमबत्ती जब्त की है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार 24 मई 2026 को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई थी कि ग्राम बीरूटोला स्थित सुहावन तालाब के पार कुछ लोग मोमबत्ती की रोशनी में रुपये-पैसों का दांव लगाकर 52 पत्ती ताश से हार-जीत का जुआ खेल रहे हैं। सूचना के बाद वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में थाना छुईखदान पुलिस ने मौके पर घेराबंदी कर रेड कार्रवाई की। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने मौके से पांच आरोपियों को जुआ खेलते पकड़ा। गिरफ्तार आरोपियों में संतोष कुमार यादव (34 वर्ष), हरिराम वर्मा (48 वर्ष), कपिल वर्मा (36 वर्ष), कोमल वर्मा (28 वर्ष) निवासी ग्राम बीरूटोला थाना छुईखदान तथा रामरतन जंघेल (30 वर्ष) निवासी ग्राम चारभाठा थाना छुईखदान शामिल हैं। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे एवं जुआ फड़ से कुल 2420 रुपये नगद, 52 पत्ती ताश और अधजली मोमबत्ती जब्त की है। मामले में छुईखदान पुलिस ने छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम की धारा 3(2) के अंतर्गत अपराध दर्ज कर विधिवत कार्रवाई की है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जिले में जुआ-सट्टा जैसी सामाजिक बुराइयों और अपराधों की रोकथाम के लिए लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इस कार्रवाई में थाना छुईखदान पुलिस स्टाफ की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Satyamev News

आम लोगों की खास आवाज

Related Articles

Back to top button

You cannot copy content of this page