KCGटॉप न्यूज़

ट्रैक्टर शोरूम के बाथरूम में फांसी के फंदे पर लटका मिला युवक का शव

सत्यमेव न्यूज खैरागढ़। सोनेसरार स्थित न्यू हॉलैंड ट्रैक्टर शोरूम के बाथरूम में एक युवक ने फांसी लगाकर अपनी ईहलीला समाप्त कर ली है। जानकारी अनुसार सोनेसरार निवासी देवेंद्र सारथी पिता संतोष सारथी उम्र 27 वर्ष ट्रैक्टर शोरूम में चौकीदार का काम करता था। जानकारी अनुसार देवेंद्र सारथी प्रतिदिन की भांति इस दिन भी रात में भोजन करने के बाद अपनी ड्यूटी पर गया था। इसी दौरान रात लगभग 11 बजे शोरूम के बाथरूम के अंदर रस्सी के सहारे उसने फांसी लगा ली। घटना की जानकारी वहां कार्यरत दूसरे चौकीदार ने परिजनों को दी जिसके बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। परिजनों ने इसकी जानकारी पुलिस को दी जिसके बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची और शव को फंदे से निकालकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया। बताया जा रहा है कि देवेंद्र पिछले कुछ दिनों से मानसिक रूप से परेशान था। फिलहाल पुलिस ने मामले में मर्ग कायम कर मामले की विवेचना प्रारंभ कर दी है।

Related Articles

Back to top button

You cannot copy content of this page