Uncategorized

जन्मदिन पर गौसेवा की मिसाल, फल-सब्जियों से चमन ने सजवाया विशाल मंगल कलश

खैरागढ़। जन्मदिन को यादगार बनाने के लिए गौसेवा का अनूठा संकल्प लेकर गौसेवक चमन डाकलिया ने खैरागढ़ स्थित मनोहर गौशाला में गायों की सेवा कर अपना जन्मदिन मनाया। इस अवसर पर फलों और सब्जियों से आकर्षक मंगल कलश की आकृति सजाई गई। सजावट के बाद इन फलों और सब्जियों को गौमाता को अर्पित किया गया। चमन डाकलिया ने स्वयं अपने हाथों से गायों को भोजन कराया और उनके बीच समय बिताया। इस पहल के जरिए उन्होंने जन्मदिन जैसे विशेष अवसरों को केवल व्यक्तिगत उत्सव तक सीमित रखने के बजाय सेवा, करुणा और परोपकार से जोड़ने का संदेश दिया। उनकी इस पहल ने जीवदया और गौसेवा के प्रति समर्पण की प्रेरणा दी।मनोहर गौशाला के ट्रस्टी डॉ.अखिल जैन ने बताया कि फलों और सब्जियों से तैयार मंगल कलश की सजावट आयोजन का प्रमुख आकर्षण रही। गौशाला परिवार ने चमन डाकलिया के इस सेवाभावी प्रयास की सराहना करते हुए उनके सुख, समृद्धि और निरंतर सेवाभावी जीवन की मंगलकामना की। गौशाला परिवार के अनुसार ऐसे आयोजन समाज में गौसेवा के प्रति जागरूकता बढ़ाने के साथ ही जीवों के प्रति संवेदना और करुणा का भाव मजबूत करते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page