Uncategorized

अखिल भारतीय उपभोक्ता उत्थान संगठन के प्रदेश अध्यक्ष खुलेश वर्मा के नेतृत्व में कार्यक्रम सम्पन्न

सत्यमेव न्यूज के लिए आकाश तिवारी रायपुर । राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी की जयंती के अवसर पर 2 अक्टूबर को अखिल भारतीय उपभोक्ता उत्थान संगठन द्वारा स्वच्छता अभियान चलाया गया। संगठन के प्रदेश अध्यक्ष एवं रेलवे सलाहकार समिति सदस्य (रायपुर मंडल) खुलेश वर्मा के नेतृत्व में रायपुर रेलवे स्टेशन परिसर में साफ-सफाई कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की रूपरेखा संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष हरिशंकर शुक्ला एवं राष्ट्रीय महासचिव चितरंजन कुमार पर्वत के निर्देशन में तैयार की गई थी। इस अवसर पर दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे रायपुर के मुख्य स्टेशन प्रबंधक आर.पी. मंडल विशेष रूप से उपस्थित रहे। अभियान के तहत रेलवे स्टेशन परिसर एवं बस स्टॉप क्षेत्र में झाड़ू लगाकर साफ-सफाई की गई। तत्पश्चात स्टेशन परिसर व प्लेटफॉर्म में स्वच्छता रैली निकालकर स्वच्छता को अपनाना है गंदगी दूर भगाना है, प्लास्टिक मुक्त भारत स्वच्छ भारत सुंदर भारत जैसे नारे लगाए गए।

छत्तीसगढ़ के विभिन्न जिलों से आए संगठन पदाधिकारियों ने स्वच्छता का संकल्प लिया एवं माननीय नरेंद्र मोदी जी के स्वच्छ भारत मिशन को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया। कार्यक्रम के अंत में संगठन द्वारा उपस्थित सदस्यों एवं रेलवे स्टाफ को प्रमाणपत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में प्रदेश कोषाध्यक्ष शैलेश चौधरी, प्रदेश महामंत्री लोकेश वर्मा, प्रदेश सचिव राजेंद्र वर्मा, जिला अध्यक्ष रायपुर दुर्गेश वर्मा, जिला महासचिव श्रीमती मंजू जायसवाल, बलोदा बाजार से टोमन दास बंजारे, जिला अध्यक्ष मिथिलेश वर्मा, मरकाम जी, खैरागढ़ जिला अध्यक्ष संजय वर्मा, जिला सचिव मनोज जंघेल, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य शेखर वर्मा, कल्पना पटेल (रायपुर), ऋषभ बघेल (कवर्धा), कुणाल पांडे, मोहित सहित अनेक सदस्य उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button

You cannot copy content of this page