

सत्यमेव न्यूज खैरागढ़। विकासखंड अंतर्गत ग्राम अवेली में भारतीय जनता पार्टी के सलौनी शक्तिकेंद्र की बैठक आयोजित हुई जिसमें मुख्य वक्ता के रूप में जिला पंचायत उपाध्यक्ष विक्रांत सिंह शामिल हुए। बैठक में संगठन की गतिविधियों, आगामी कार्यक्रमों और बूथ स्तर तक पार्टी की योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन पर चर्चा की गई जहाँ श्री सिंह ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ता आधारित पार्टी है और उसकी सबसे बड़ी ताकत उसके समर्पित कार्यकर्ता हैं। उन्होंने कहा कि केंद्र और राज्य सरकार अंत्योदय की भावना के साथ समाज के अंतिम व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचाने के लिए कार्य कर रही हैं। वर्ष 2047 तक विकसित भारत के संकल्प को साकार करने में कार्यकर्ताओं की महत्वपूर्ण भूमिका बताते हुए उन्होंने बूथ स्तर तक योजनाओं की जानकारी पहुंचाने का आह्वान किया तथा कार्यकर्ताओं को डिजिटल लर्निंग के महत्व से भी अवगत कराया और कहा कि डिजिटल माध्यम संगठन को मजबूत बनाने तथा सरकारी योजनाओं की जानकारी आमजन तक पहुंचाने का प्रभावी साधन है। बैठक में कार्यकर्ताओं ने बूथ स्तर पर संगठन को मजबूत करने और अधिक से अधिक लोगों को पार्टी से जोड़ने का संकल्प लिया। बैठक के बाद विक्रांत सिंह ने ग्राम अवेली के हाट बाजार का निरीक्षण कर स्थानीय विक्रेताओं से मुलाकात की तथा उनकी समस्याओं और आवश्यकताओं की जानकारी ली। इस अवसर पर जिला भाजपा अध्यक्ष बिशेषर साहू, मंडल भाजपा अध्यक्ष दिनेश वर्मा, जनपद पंचायत अध्यक्ष डॉ.राजेश्री त्रिपाठी, जनपद पंचायत सदस्य खेमराज जैन, चंदू वर्मा, डॉ.शैलेन्द्र त्रिपाठी, दिलेश्वर यदु, दुर्गा बाई सेन, खोमलाल साहू, धनीराम साहू, डोरेलाल साहू, राजेश्वरी साहू, आदर्श बहादुर सिंह, सौरभ साहू, रविन्द्र वर्मा, टोमेश साहू, चिंताराम वर्मा, कमलेश साहू, दानिराम पटेल सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
