राजनांदगांव

कलेक्टर ने दिव्यांग महिला को दिया मोटराइज्ड ट्राईसाईकिल

सत्यमेव न्यूज़/खैरागढ़. कलेक्टर डॉ.जगदीश सोनकर ने दिव्यांग महिला की मांग पर उन्हें तत्काल मोटराइज्ड ट्राईसाईकिल का वितरण किया. मंगलवार को शतरूपा रजक पिता रामजी रजक उम्र 27 वर्ष निवासी ग्राम पंडरिया जो अस्थि बाधित है उसने कलेक्टर के समक्ष ट्राईसाईकिल की मांग करते हुये आवेदन प्रस्तुत किया था. उक्त आवेदन पर तत्काल कार्यवाही करते हुये कलेक्टर डॉ.सोनकर ने शतरूपा को मोटराइज्ड ट्राईसाईकिल उपलब्ध कराया.

इस दौरान कलेक्टर ने शतरूपा को ट्राईसाईकिल चलाने के लिये जरूरी निर्देश दिये. शतरूपा ने ट्राईसाईकिल प्रदाय किये जाने पर कलेक्टर के प्रति आभार व्यक्त किया और कहा मेरे पास इसके पूर्व कोई ट्राईसाईकिल उपलब्ध नहीं थी जिसके कारण मुझे कहीं आने जाने में कठिनाइयों का सामना करना पड़ता था. आज मुझे सहायक उपकरण प्राप्त होने पर बहुत अच्छा लग रहा है. कलेक्टर ने किसी भी प्रकार की अन्य सहायता के लिये जिला प्रशासन द्वारा सहयोग का आश्वासन दिया. इस अवसर पर समाज कल्याण विभाग के उपसंचालक गणेश राम वर्मा उपस्थित थे.

Related Articles

Back to top button

You cannot copy content of this page