Uncategorized

कलेक्टर ने गंडई धान खरीदी केन्द्र का किया औचक निरीक्षण, जताई नाराजगी

सत्यमेव न्यूज खैरागढ़. कलेक्टर चन्द्रकांत वर्मा ने धान उपार्जन केन्द्र गंडई का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने उपार्जन केन्द्र में अव्यवस्थित तरीके से की जा रही धान खरीदी को लेकर नाराजगी जाहिर की। निरीक्षण के दौरान खरीदी केन्द्र में खरीदी क्षमता की तुलना में हमालों की संख्या कम देखने को मिली साथ ही खरीदी होने के तुरंद बाद बारदानों की सिलाई नहीं हो रही थी तथा समय समाप्त हो जाने के बाद भी तौल का कार्य किया जा रहा था। इसके अलावा बिना ढेरी लगाए धान की खरीदी की जा रही थी। जिसे लेकर कलेक्टर श्री वर्मा ने नाराजगी जाहिर की और खरीदी केन्द्र में व्यवस्था सुधारन के निर्देश दिये। कलेक्टर ने धान खरीदी में बरती जा रही लापरवाही को लेकर गंडई तहसीलदार आशीष कुमार देवहारी को आवश्यक प्रतिवेदन तैयार करने के निर्देश दिये।

Related Articles

Back to top button

You cannot copy content of this page