KCG

कलेक्टर चन्द्रकांत वर्मा के निर्देश पर सार्थक पर्यटन विभाग एवं जिला प्रशासन के अधिकारियों ने किया मंडीप खोल गुफा का अवलोकन

सत्यमेव न्यूज़ खैरागढ़ . कलेक्टर चन्द्रकांत वर्मा के निर्देशन एवं विशेष रूचि से आज मंडीप खोल गुफा का पर्यटन विभाग एवं जिला प्रशासन के अधिकारियों द्वारा संयुक्त रूप से अवलोकन किया गया। इस दौरान संयुक्त दल द्वारा गुफा एवं आसपास के स्थलों का बारीकी स्व निरीक्षण किया। निरीक्षण दल के अधिकारियों ने कहा कि पर्यावरण को संरक्षित करते हुये जिले में पर्यटन को बढ़ाएं जाने की दिशा में कार्यवाही की जाएगी ताकि यह आने वाले पर्यटक पर्यावरण के प्रति सजग व जागरूक हो सके। गौतलब है कि सोमवार को मंडीप खोल गुफा में दर्शन के लिए यहाँ श्रद्धा का सैलाब उमड़ पड़ा है जहां प्रशासन की चाक-चौबंद सुरक्षा व्यवस्था के बीच लगभग 15 हजार से अधिक सैलानियों ने रहस्यमयी मंडीप खोल गुफा की सैर की हैं वहीं दर्शनार्थियों ने गुफा में स्थापित शिवलिंग के दर्शन भी किये। रहस्यमयी गुफा को लेकर लोगों के बीच बढ़ती उत्सुकता और हर सैलानियों की बढ़ोत्तरी को ध्यान में रखते हुये जिला प्रशासन ने दर्शन व्यवस्था के लिये पुलिस विभाग, वन विभाग, चिकित्सा विभाग, लोक निर्माण विभाग सहित अन्य विभागों को जिम्मेदारी सौंपी थी। जिला प्रशासन एवं स्थनीय ग्रामीणों के सहयोग से श्रध्दालु मंडीप खोल गुफा का सुरक्षित एवं निर्विघ्न दर्शन कर पाये। इस अवसर पर संयुक्त कलेक्टर सुरेन्द्र कुमार ठाकुर, अनुविभागीय अधिकारी छुईखदान रेणुका रात्रे, अनुविभागीय अधिकारी वन छुईखदान अमृत लाल खुटे, पर्यटन विभाग के अधिकारी प्रमील वर्मा, विजय परमार संबंधित जिला अधिकारी सहित भारी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे।

Related Articles

Back to top button

You cannot copy content of this page