राजनांदगांव

हरेली पर्व पर देवरी के गौठान में रोपे गये पौधे

गांव में खेलकूद का भी हुआ आयोजन

सत्यमेव न्यूज़/खैरागढ़. हरेली पर्व के शुभ अवसर पर ग्राम पंचायत देवरी स्थित गौठान में ग्राम पंचायत द्वारा पौधारोपण किया गया. इसके साथ ही गौठान में गोबर खरीदी का शुभारंभ भी किया गया. हरेली पर्व पर गौ माता का पूजन कर उन्हें भोजन भी कराया गया. राजीव गांधी युवा मितान क्लब के द्वारा गांव में विभिन्न खेलकूद का भी आयोजन किया गया जिसमें बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने भाग लिया. इस अवसर पर सरपंच केजराम साहू, उपसरपंच मानिक टंडन, पूर्व सरपंच तेजराम वर्मा, रोजगार सहायक रामसुख कंवर, हरलाल केलकर, लीलाधर वर्मा, मनोज गेंड्रे, देवशरण साहू सहित पंचगण, मितान क्लब के सदस्य व तकनीकी सहायक सोनबर उपस्थित थे.

Related Articles

Back to top button

You cannot copy content of this page