Uncategorized

वन पट्टा किसानों की धान खरीदी का मुद्दा पहुंचा विधानसभा अध्यक्ष तक

सत्यमेव न्यूज खैरागढ़। मुढ़ीपार धान खरीदी केंद्र की उप शाखा गातापार में जंगल में वन पट्टाधारी किसानों की धान खरीदी नहीं होने से क्षेत्र में असंतोष की स्थिति बनी हुई है। इस गंभीर समस्या को लेकर मुढ़ीपार समिति के अध्यक्ष नरोत्तम सिन्हा व कुमेश साहू के नेतृत्व में क्षेत्रवासियों का एक प्रतिनिधिमंडल छत्तीसगढ़ विधानसभा अध्यक्ष डॉ.रमन सिंह से मिला और किसानों की पीड़ा से अवगत कराया। प्रतिनिधि मंडल में प्रीतम, देवेंद्र सिन्हा सहित अन्य शामिल रहे। ज्ञात हो कि वनांचल क्षेत्र के बड़ी संख्या में किसान वन पट्टा भूमि पर धान की खेती करते हैं लेकिन तकनीकी एवं प्रशासनिक कारणों से उनकी धान खरीदी नहीं की जा रही है जिससे उन्हें आर्थिक नुकसान उठाना पड़ रहा है। विधानसभा अध्यक्ष डॉ.रमन सिंह ने प्रतिनिधिमंडल की बातों को गंभीरता से सुना और संबंधित अधिकारियों से समन्वय कर समस्या के शीघ्र निराकरण का भरोसा दिलाया। उन्होंने स्पष्ट आश्वासन दिया कि वन पट्टाधारक किसानों की धान खरीदी सुनिश्चित की जाएगी और किसी भी किसान के साथ अन्याय नहीं होने दिया जाएगा। डॉ.रमन सिंह के आश्वासन के बाद क्षेत्र के किसानों में उम्मीद जगी है कि जल्द ही वन पट्टाधारी किसानों की धान खरीदी की प्रक्रिया शुरू होगी और उन्हें उनका उचित हक मिलेगा।

Related Articles

Back to top button

You cannot copy content of this page