KCG

कन्या छात्रावासों की सुरक्षा पर खैरागढ़ पुलिस का विशेष फोकस

सत्यमेव जयते खैरागढ। महिला सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए खैरागढ़ थाना क्षेत्र के विभिन्न कन्या छात्रावासों में महिला पुलिस टीम ने सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण किया। इस दौरान छात्रावासों में सुरक्षा इंतजामों का जायजा लेने के साथ छात्राओं को सुरक्षा एवं साइबर अपराधों से बचाव संबंधी महत्वपूर्ण जानकारी भी दी गई। निरीक्षण के दौरान छात्रावासों के प्रवेश एवं निकास मार्ग रात्रिकालीन सुरक्षा व्यवस्था आगंतुक पंजी सीसीटीवी कैमरों की उपलब्धता तथा अन्य सुरक्षा व्यवस्थाओं की विस्तार से समीक्षा की गई। महिला पुलिस कर्मियों ने छात्रावास अधीक्षिकाओं और छात्राओं से चर्चा कर उनकी समस्याओं और सुझावों की जानकारी भी ली है। पुलिस टीम ने छात्राओं को महिला हेल्पलाइन साइबर ठगी से बचने के उपाय सोशल मीडिया के सुरक्षित उपयोग तथा आपातकालीन परिस्थितियों में तत्काल पुलिस से संपर्क करने की प्रक्रिया से अवगत कराया साथ ही छात्रावास प्रबंधन को सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक मजबूत बनाने के लिए आवश्यक सुझाव भी दिए गए। खैरागढ़ पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि क्षेत्र में किसी भी संदिग्ध गतिविधि अपराध या आपात स्थिति की जानकारी बिना विलंब स्थानीय पुलिस को दे ताकि समय रहते प्रभावी कार्रवाई की जा सके। महिला सुरक्षा और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस द्वारा ऐसे जागरूकता एवं निरीक्षण अभियान आगे भी निरंतर जारी रहेंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page