KCG

ओपन परीक्षा केंद्र की अव्यवस्था पर उठे सवाल, एक टेबल पर तीन परीक्षार्थी

सत्यमेव न्यूज छुईखदान। ओपन परीक्षा केंद्र में अव्यवस्थित बैठक व्यवस्था को लेकर परीक्षा की निष्पक्षता और पारदर्शिता पर सवाल खड़े हो गए हैं। परीक्षा के दौरान एक ही टेबल पर तीन-तीन परीक्षार्थियों को बैठाए जाने तथा रोल नंबर के अनुसार निर्धारित सीटिंग व्यवस्था नहीं होने की बात सामने आई है। आरोप है कि जगह की कमी के चलते परीक्षार्थी जहां जगह मिली वहीं बैठकर परीक्षा देते नजर आए। एक ही टेबल पर कई परीक्षार्थियों के बैठने से नकल की आशंका को लेकर भी सवाल उठ रहे हैं। हालांकि नकल के आरोपों की पुष्टि जांच के बाद ही हो सकेगी लेकिन मौजूदा व्यवस्था ने परीक्षा संचालन की निगरानी पर जरूर प्रश्नचिह्न लगा दिया है। इस संबंध में बीईओ छुईखदान जीके सुधाकर ने व्यवस्था को गलत मानते हुए कहा कि मामले की जांच कराई जाएगी और दोषी पाए जाने पर त्वरित कार्रवाई की जाएगी। वहीं परीक्षा केंद्र प्रभारी पवन ददरिया ने इस संबंध में बाइट देने से इनकार कर दिया। अब सवाल यह है कि यदि केंद्र में परीक्षार्थियों की संख्या के अनुपात में पर्याप्त जगह उपलब्ध नहीं थी तो इतनी संख्या में परीक्षार्थियों को केंद्र आवंटित क्यों किया गया? साथ ही रोल नंबरवार सीटिंग प्लान और परीक्षा की निगरानी व्यवस्था का पालन क्यों नहीं हुआ। मामले की जांच के बाद ही पूरी स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page