KCG

आबकारी विभाग ने 30 लीटर अवैध शराब बरामद कर की अधेड़ आरोपी की गिरफ्तारी

सत्यमेव न्यूज खैरागढ़. आबकारी विभाग की टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुये 30 लीटर अवैध हाथभट्टी कच्ची महुआ शराब बरामद की है। इस दौरान आरोपी दीपचंद पिता रामप्रसाद केवट निवासी ग्राम सिंगारघाट थाना खैरागढ़ के खिलाफ कायम प्रकरण दर्ज किया गया है। आरोपी के पास से दो प्लास्टिक जरीकेन में भरी हुई 10 लीटर और 100 नग प्लास्टिक पाउच में भरी हुई 20 लीटर अवैध शराब बरामद की गई। आबकारी विभाग की उक्त सार्थक कार्रवाई में उपनिरीक्षक विजेंद्र कुमार, प्रभाकर सिरमौर, राजकपूर कोमर्रा और सुरक्षा गार्ड जितेंद्र पटेल और प्रदीप कुर्रे शामिल थे। आरोपी के खिलाफ धारा 34(2) और 59 (क) आबकारी अधिनियम के तहत कार्यवाही कर गिरफ्तारी की गई है।

Related Articles

Back to top button

You cannot copy content of this page