Advertisement
KCG

पर्यावरण संरक्षण के लिए ब्राइट एकेडमी में मनाया गया पेपर बैग-डे

सत्यमेव न्यूज खैरागढ. सिविल लाइन स्थित ब्राइट एकेडमी में शुक्रवार को विश्व पेपर बैग-डे के उपलक्ष्य में प्ले ग्रुप से लेकर पी.पी.टू के बच्चों को पेपर बैग एक्टिविटी कराया गया वहीं क्लास 1 से 5 तक के बच्चों में पेपर से बैग बनाने की प्रतियोगिता कराई गई। वर्ल्ड पेपर बैग-डे 2023 दुनिया भर में हर साल 12 जुलाई के दिन विश्व पेपर बैग डे मनाया जाता है। इस दिन पर्यावरण में होने वाले नुकसानों को रोकने और लोगों को प्लास्टिक के उपयोग को कम करके पेपर बैग के इस्तेमाल को लेकर प्रेरित किया जाता है। कागज के थैलों का इतिहास 19वीं शताब्दी से शुरू होता है। जब 1852 में फ्रांसिस वोले ने पेपर बैग मशीन का अविष्कार किया था। पेपर बैग रिसायकल करने योग्य होता है और यह पर्यावरण के अनुकूल है। पेपर बैग के इस्तेमाल से हम अपने पर्यावरण को दुषित होने से तो बचा ही सकते हैं साथ ही इसे बड़ी ही आसानी से रियुज और रिसायकल भी कर सकते हैं। प्रतियोगिता और एक्टिविटी के दौरान बच्चों का उत्साह बढ़ाने में स्कूल की डायरेक्टर हरप्रीत कौर सुरी, प्रधान पाठिका अंकिता श्रीवास्तव एवं सभी शिक्षिकाओं एवं प्रायमरी की एचओडी एकता यादव की सक्रिय भूमिका रही।

Satyamev News

आम लोगों की खास आवाज

Related Articles

Back to top button

You cannot copy content of this page