KCGअपराध

अश्लील मैसेज भेजकर महिला को परेशान करने वाला युवक गिरफ्तार

सत्यमेव न्यूज खैरागढ़। जिला खैरागढ़-छुईखदान-गंडई पुलिस ने महिला को अश्लील टेक्स्ट मैसेज भेजकर परेशान करने वाले आरोपी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एक युवक को गिरफ्तार किया है। आरोपी को न्यायालय में पेश करने के बाद न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार थाना गातापार क्षेत्र की एक महिला ने शिकायत दर्ज कराई थी कि उसे अज्ञात मोबाइल नंबर से लगातार अश्लील टेक्स्ट मैसेज भेजे जा रहे हैं जिससे वह मानसिक रूप से परेशान थी। शिकायत के बाद पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच शुरू की। जांच के दौरान पुलिस ने संबंधित मोबाइल नंबर की कॉल डिटेल खंगाली तथा साइबर सेल की सहायता से नंबर धारक की पहचान की। जांच में उक्त नंबर ग्राम डुमरडीह निवासी 28 वर्षीय कौशल कुमार पटेल के नाम पर होना पाया गया। पुलिस ने आरोपी को तलब कर पूछताछ की जिसमें उसने महिला को अश्लील मैसेज भेजने की बात स्वीकार कर ली। इसके बाद थाना गातापार में आरोपी के खिलाफ बीएनएस की धारा 75(2), 75(3) एवं 238 के तहत अपराध दर्ज कर विधिवत गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने बताया कि आरोपी को 27 मई को गिरफ्तार कर उसके परिजनों को सूचना दी गई। बाद में उसे न्यायालय में पेश किया गया जहां से न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।

Satyamev News

आम लोगों की खास आवाज

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page