KCG

अभ्यास के लिये ना कोई जगह ना ग्राउंड फिर भी राज्य स्तरीय रोलर स्केटिंग में जिले के तीन छात्रों का हुआ चयन

सत्यमेव न्यूज़ खैरागढ़. दुर्ग में सम्भाग स्तरीय रोलर स्केटिंग प्रतियोगिता में खैरागढ़ जिले के छात्र निर्वेद जैन, योगराज जंघेल, मीनल सिन्हा और सम्यक ने संभाग स्तरीय रोलर स्केटिंग प्रतियोगिता में भाग लिया, जिसमें से तीन छात्रों का चयन छत्तीसगढ़ प्रदेश स्तरीय मुकाबले के लिये हुआ हैं। यह जिले के लिये गौरव की बात है लेकिन जिन खिलाड़ियों ने संभाग स्तर पर खैरागढ़ का परचम लहराया, उनके अभ्यास के लिये खेल मैदान की बदहाली देखकर किसी के भी होश उड़ जाएंगे। हल्की सी बारिश होते ही पूरा मैदान किचड़ में तब्दील हो जाता है, फिर भी ये बच्चे निरंतर प्रयास कर अच्छा प्रदर्शन कर आगे बढ़ रहे हैं। बच्चों समेत खैरागढ़ रोलर स्केटिंग टीम के सदस्य और सभी माता-पिता का कहना है कि अगर उनके पास खैरागढ़ में कोई जगह या ग्राउंड होता, तो ये बच्चे और भी अच्छा प्रदर्शन कर पाएंगे।

Related Articles

Back to top button

You cannot copy content of this page