KCG

ठेलकाडीह पुलिस ने 30 पौवा देशी शराब के साथ आरोपी को किया गिरफ्तार

खैरागढ़। अवैध शराब के परिवहन और बिक्री पर अंकुश लगाने के लिए ठेलकाडीह पुलिस द्वारा लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में पुलिस ने 30 पौवा देशी प्लेन शराब के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है। पुलिस से प्राप्त जानकारी अनुसार 27 अक्टूबर 2026 को मुखबिर से सूचना मिली कि ठेलकाडीह स्थित देशी-अंग्रेजी शराब दुकान से एक व्यक्ति शराब लेकर मुख्य मार्ग की ओर जा रहा है। सूचना पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए संदिग्ध को रोककर पूछताछ की। उसने अपना नाम किशोर देवांगन (47 वर्ष) निवासी सुकुलदैहान थाना लालबाग जिला राजनांदगांव बताया। तलाशी के दौरान उसके पास मौजूद सफेद-लाल रंग के थैले से 30 पौवा देशी प्लेन शराब जिसकी कीमत लगभग 2,400 रुपये बताई गई है बरामद की गई। पुलिस ने शराब जब्त कर आरोपी के विरुद्ध थाना ठेलकाडीह में छत्तीसगढ़ आबकारी अधिनियम की धारा 34(2) में मामला दर्ज किया। आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।

Related Articles

Back to top button

You cannot copy content of this page