KCG

कांग्रेसियों ने किया विस के नेता प्रतिपक्ष का पुतला दहन

नारायण चंदेल मुर्दाबाद के लगे नारे

सत्यमेव न्यूज़/खैरागढ़. छग विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल के पुत्र के विरूद्ध दुष्कर्म का अपराध दर्ज होने के बाद कांग्रेसियों ने नारायण चंदेल का पुतला दहन किया. प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम के निर्देश पर शनिवार 21 जनवरी को राजीव चौक में कांग्रेसियों ने श्री चंदेल का पुतला जलाया. बता दे कि रायपुर स्थित महिला थाना में नारायण चंदेल के पुत्र पर दुष्कर्म का मामला पंजीबद्ध हुआ है. उक्त घटना से आक्रोशित कांग्रेसियों ने उसके खिलाफ जमकर नारेबाजी की जिसके बाद पुतला दहन किया. इस दौरान विधायक यशोदा नीलांबर वर्मा, शहर कांग्रेस अध्यक्ष भीखमचंद छाजेड़, ग्रामीण अध्यक्ष आकाशदीप सिंह, पीसीसी सदस्य नीलांबर वर्मा, मोतीलाल जंघेल, सुनीलकांत पांडेय, नेशनल वर्कर कमेटी के प्रदेश अध्यक्ष नदीम मेमन, उपाध्यक्ष यतेन्द्रजीत सिंह, विधायक प्रतिनिधि कपिनाथ महोबिया, सोनू ढीमर, रामकुमार पटेल व ललित महोबिया सहित बड़ी संख्या मे कांग्रेसी कार्यकर्ता उपस्थित रहे.

Anurag

आम लोगों की खास आवाज

Related Articles

Back to top button

You cannot copy content of this page