राजनांदगांव

बिना बताये घर से निकला युवक लापता

परिजनों ने थाने में की शिकायत

सत्यमेव न्यूज़/खैरागढ़. छुईखदान थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम खुड़मुड़ी निवासी गोपाल जंघेल पिता गणेश जंघेल उम्र 19 वर्ष बिना बताये घर से निकल गया है जो दो दिन बाद भी वापस नहीं लौटा है. दो दिन बीत जाने के बाद भी युवक के नहीं लौटने से परेशान परिजनों ने छुईखदान थाने पहुंचकर शिकायत की है जिस पर पुलिस ने गुमशुदगी का मामला पंजीबद्ध कर खोजबीन कर रही है. बताया जा रहा है कि युवक ने 14 सितंबर की सुबह रोज की तरह घर का काम किया और दोपहर 12 बजे बिना बताये घर से निकल गया जो अभी तक नहीं लौटा है.

Related Articles

Back to top button

You cannot copy content of this page