KCG

टुल्लू पम्प रिपेयरिंग कर रहे प्लम्बर की करंट लगने से मौत

सत्यमेव न्यूज़ खैरागढ़. टुल्लू पम्प रिपेयरिंग करने खैरागढ़ आये प्लम्बर मुकेश रजक पिता सुखू राम उम्र 35 वर्ष निवासी ग्राम पांडादाह की दर्दनाक मौत हो गई। जानकारी अनुसार गुरुवार 29 अगस्त की दोपहर तकरीबन 3 बजे मृतक मुकेश आंबेडकर वार्ड में रज्जू वाल्मीकि के घर टुल्लू पम्प सुधारने आया था और पम्प का तार जोड़ने के दौरान अचानक वह करंट की चपेट में आ गया। घटना के बाद मुकेश को सिविल अस्पताल खैरागढ़ लाया गया जहां चिकित्सक पंकज वैष्णव ने जांच के बाद उसे मृत घोषित किया। बताया जा रहा है की करंट इतना घातक था कि मौके पर ही मुकेश की मौत हो चुकी थी। दूसरी ओर इस घटना के बाद मृतक के परिजन सदमे में है और उनका रो-रो कर बुरा हाल है। मुकेश अपने घर में परिवार का अकेला कमाने वाला सदस्य था। मौके पर पहुंची पुलिस ने पंचनामा कर घटना की जांच शुरू की है वहीं देर शाम सिविल अस्पताल में पोस्टमार्टम के बाद शव को परिजनों को सौंप दिया गया है।

Related Articles

Back to top button

You cannot copy content of this page