राजनांदगांव

हेमचंद यादव विश्वविद्यालय की प्रावीण्य सूची में खैरागढ़ कॉलेज की छात्राएं शामिल

जन्तु विज्ञान स्नातकोत्तर की दो छात्राएं शामिल

सत्यमेव न्यूज़/खैरागढ़. रानी रश्मिदेवी सिंह शासकीय महाविद्यालय खैरागढ़ के जन्तु विज्ञान स्नातकोत्तर विभाग के एमएससी प्रथम बैच में अध्ययनरत छात्राओं का नाम हेमचंद यादव विश्वविद्यालय दुर्ग द्वारा 2019-20 के प्रावीण्य सूची में आया है. महाविद्यालय की छात्रा विनिता पारख एवं माधुरी निषाद ने क्रमश: 5वां एवं 9वां स्थान प्राप्त कर खैरागढ़ महाविद्यालय का नाम रौशन किया है. छात्रसंघ प्रभारी जेके वैष्णव ने बताया कि सर्वोच् च अंक के आधार पर सत्र 2019-20 में माधुरी निषाद छात्रसंघ अध्यक्ष के पद पर प्रावीण्यता के आधार पर मनोनित हुई थी. छात्राओं के प्रथम बैच के प्रावीण्य सूची में स्थान लाने पर महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ.डीके बेलेन्द्र, जनभागिदारी समिति के अध्यक्ष शैलेन्द्र वर्मा, समस्त जनभागीदारी सदस्य एवं प्रो.जितन्द्र साखरे, रोहित लाल देवांगन, सुरेश आडवानी, भबिता मंडावी, मनीषा नायक, सृष्टि वर्मा, मुकेश वाधवानी, छात्रसंघ प्रभारी जेके वैष्णव सहित सदस्यों ने बधाई एवं शुभकामनाएं दी है.

,

Related Articles

Back to top button

You cannot copy content of this page