KCG

गोपालपुर में विकास कार्यों का हुआ भूमिपूजन

सत्यमेव न्यूज छुईखदान. छुईखदान ब्लॉक के ग्राम पंचायत गोपालपुर में 20 लाख की लागत से होने वाले विकास कार्यों का भूमिपूजन किया गया। इन कार्यों में सीसी रोड निर्माण 5 लाख, नाली निर्माण 5 लाख, भवन निर्माण 5 लाख शील है। इसी के साथ आश्रित ग्राम कोंड़का में बोरखनन के लिए 2 लाख और मंच निर्माण के लिए 3 लाख रुपये का प्रावधान किया गया है। भूमिपूजन कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में जिला पंचायत उपाध्यक्ष विक्रांत सिंह उपस्थित रहे। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए श्री सिंह ने कांग्रेस सरकार पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा छत्तीसगढ़ में पिछले 5 सालों में विकास केवल कागजों पर हुआ है। नरवा, गरवा, घुरवा, बाड़ी योजना के नाम पर भ्रष्टाचार हुई है। नकली शराब के गोरखधंधे ने छत्तीसगढ़ को बर्बाद कर दिया लेकिन अब भाजपा की सरकार जीरो टॉलरेंस की नीति पर काम कर रही है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार के एक साल पूरे होने पर सुशासन तिहार के माध्यम से गाँव-गाँव में शिविर लगाकर जनता की समस्याओं का निराकरण किया जा रहा है। गोपालपुर में 20 लाख रुपये के निर्माण कार्यों का भूमिपूजन यह दर्शाता है कि भाजपा सरकार ग्रामीण विकास के लिए प्रतिबद्ध है। कार्यक्रम के दौरान श्री सिंह ने महिलाओं से महतारी वंदन योजना के लाभ की जानकारी ली जिसमें महिलाओं ने बताया कि उन्हें हर माह 1 हजार रुपये उनके खातों में नियमित रूप से प्राप्त हो रहे हैं। इस अवसर पर जिला पंचायत सदस्य ललित चोपड़ा, छुईखदान मंडल भाजपा अध्यक्ष भावेश कोचर, राजू जंघेल, संदीप वैष्णव, ज्ञान यादव सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button

You cannot copy content of this page