छत्तीसगढ़

स्व.शुक्ल की पुण्यतिथि पर कांग्रेसजनों ने दी श्रद्धांजलि

सत्यमेव न्यूज गंडई-पंडरिया। पूर्व केंद्रीय मंत्री स्वर्गीय विद्याचरण शुक्ल की पुण्यतिथि पर गुरुवार को ब्लॉक कांग्रेस कमेटी गंडई द्वारा स्थानीय विश्राम गृह में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया है। कार्यक्रम में कांग्रेस पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी और सार्वजनिक जीवन में उनके योगदान को स्मरण किया। सभा को संबोधित करते हुए ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष शत्रुघ्न (मन्नू) चंदेल ने कहा कि विद्याचरण शुक्ल प्रदेश और देश की राजनीति के प्रभावशाली नेताओं में रहे। उन्होंने जनहित के मुद्दों को सदैव प्राथमिकता दी और अपने लंबे राजनीतिक जीवन में विकास तथा लोकतांत्रिक मूल्यों को मजबूत करने का कार्य किया। उन्होंने बताया कि वर्ष 2013 में झीरम घाटी में हुए नक्सली हमले में गंभीर रूप से घायल होने के बाद उपचार के दौरान 11 जून को उनका निधन हो गया था। उनकी सेवाएं आज भी कांग्रेस कार्यकर्ताओं और आम लोगों के लिए प्रेरणा का स्रोत हैं। कार्यक्रम में नगर पंचायत अध्यक्ष लाल टारकेश्वर शाह खुसरो, पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष चेतन देवांगन, जनपद सदस्य रिखीराम पटेल, महिला कांग्रेस अध्यक्ष हेमलता ठाकुर, विधायक प्रवक्ता अमित टंडन, शैलेंद्र जायसवाल, गोवर्धन साहू, मंजू नेताम, ताराचंद बंजारे, दिनेश रजक, निरंजन धनकर, दीपक भट्ट, दीनू बारले, रामखेलावन बारले, टेकराम यादव, शैलेंद्र दुबे, माहंगू कोशरिया, तिलक वर्मा, नरेश साहू, सुमन विश्वकर्मा, रम्हऊ साहू, धनश्याम साहू, लव कुमार सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में उपस्थित जनों ने स्वर्गीय विद्याचरण शुक्ल के व्यक्तित्व एवं कृतित्व को याद करते हुए उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की है।

Satyamev News

आम लोगों की खास आवाज

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page