KCG

स्कॉर्पियो का टायर फटने से पेड़ में घुस गई गाड़ी, दुर्घटना में सभी 12 लोग घायल

सत्यमेव न्यूज़ खैरागढ़. स्कॉर्पियो वाहन का अचानक टायर फट जाने से चार पहिया वाहन सड़क किनारे पेड़ से जा टकराई। दुर्घटना बीती रात तकरीबन 11:00 बजे की बताई जा रही है जब खैरागढ़ के कबाड़ी गोदाम से काम कर सारे मजदूर ड्राइवर के साथ अपने गांव घोटिया जा रहे थे। दुर्घटना के बाद स्कॉर्पियो में सवार सभी 12 लोग घायल हो गये जिन्हें किसी तरह सिविल हॉस्पिटल खैरागढ़ उपचार के लिए लाया गया। बताया जा रहा है कि ग्राम पेण्ड्री के पास स्कॉर्पियो वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गई। गनीमत दुर्घटना में कोई हताहत नहीं हुआ और किसी मजदूर को गंभीर चोट नहीं आई। सिविल अस्पताल में उपचार के बाद सभी घायलों को सुबह छुट्टी दे दी गई हैं।

Related Articles

Back to top button

You cannot copy content of this page