Uncategorized

सेवा संकल्प अभियान के तहत नर्मदा शिविर में तीन दिव्यांगजनों को ट्रायसाइकिल वितरित

खैरागढ़। सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक आयोजित विभिन्न गतिविधियों के क्रम में ग्राम पंचायत नर्मदा में ‘सेवा सेतु अभियान—सरकार आपके द्वार’ शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में समाज कल्याण विभाग के स्टॉल पर दिव्यांगजनों को सहायक उपकरण उपलब्ध कराने के लिए आवेदन प्राप्त हुए थे। प्राप्त आवेदनों के आधार पर पात्र हितग्राहियों को हस्तचालित ट्रायसाइकिल का वितरण किया गया। इस दौरान सुखित महार निवासी खैरा नवापारा, दुलारी बाई साहू निवासी कुटेली कला तथा कृष्णा कुमार निवासी बेलगांव को ट्रायसाइकिल प्रदान की गई। ट्रायसाइकिल मिलने से हितग्राहियों के आवागमन में सुविधा होगी और वे अधिक आत्मनिर्भरता के साथ अपने दैनिक कार्य कर सकेंगे। शिविर में समाज कल्याण विभाग के स्टॉल पर पहुंचे हितग्राहियों को पेंशन, सहायक उपकरण सहित विभाग द्वारा संचालित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी गई। अधिकारियों ने पात्र हितग्राहियों से योजनाओं का लाभ लेने के लिए आवेदन करने की अपील भी की। इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती प्रियंका खम्हन ताम्रकार, जिला पंचायत उपाध्यक्ष विक्रांत सिंह, समाजसेवी घम्मन साहू, राजूलाल जंघेल, शशांक ताम्रकार, कलेक्टर इंद्रजीत सिंह चंद्रावल एवं जिला पंचायत सीईओ प्रेम कुमार पटेल सहित जनप्रतिनिधिगण, अधिकारी-कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में आमजन उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page