Uncategorized

सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत खैरागढ़ में बनेगी विशाल और भव्य रंगोली

खैरागढ़। शासन के निर्देशानुसार ‘सेवा संकल्प अभियान’ के अंतर्गत ‘सेवा के रंग राष्ट्र के संग – संकल्प की रंगोली’ का निर्माण जिला प्रशासन के सहयोग से खैरागढ़ स्थित नगर पालिका सांस्कृतिक भवन में किया जा रहा है। इस आयोजन के लिए उच्च शिक्षा विभाग, छत्तीसगढ़ शासन को नोडल विभाग के रूप में चुना गया है। इस विशेष रंगोली का निर्माण रानी रश्मि देवी सिंह शासकीय महाविद्यालय खैरागढ़, नवीन शासकीय कन्या महाविद्यालय खैरागढ़ तथा राजकुमारी इंदिरा सिंह कला संगीत विश्वविद्यालय खैरागढ़ के संयुक्त प्रयास से किया जा रहा है। इसके लिए नगर पालिका के सांस्कृतिक भवन का चयन किया गया है जहाँ 5 एवं 6 अक्टूबर 2026 को रंगोली का निर्माण किया जाएगा। ‘सेवा के रंग राष्ट्र के संग’ की भावना को अभिव्यक्त करती यह रंगोली विगत 25 वर्षों में हुए विकास कार्यों एवं विकास यात्रा को कलात्मक रूप में प्रदर्शित करेगी। रंगोली के माध्यम से शिक्षा, अधोसंरचना, सामाजिक विकास, सांस्कृतिक गतिविधियों तथा अन्य प्रमुख विकास कार्यों को रचनात्मक एवं आकर्षक ढंग से प्रस्तुत किया जाएगा। निर्माण पूर्ण होने के पश्चात इस विशाल एवं विशेष थीम आधारित रंगोली का प्रदर्शन 7 अक्टूबर 2026 को जनप्रतिनिधियों एवं आम नागरिकों के समक्ष किया जाएगा। आयोजन का उद्देश्य सेवा, विकास और जनभागीदारी की भावना को रचनात्मक माध्यम से जन-जन तक पहुँचाना है। जिला प्रशासन के मार्गदर्शन एवं सहयोग तथा उच्च शिक्षा विभाग के समन्वय से आयोजित इस कार्यक्रम में संबंधित महाविद्यालयों एवं विश्वविद्यालय के विद्यार्थी, शिक्षक तथा अन्य सहयोगी सक्रिय रूप से सहभागिता करेंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page