KCG

सुशासन तिहार: जिले का पहला समाधान शिविर 4 मई को गेरूखदान में

सत्यमेव न्यूज गंडई। आमजन की समस्याओं के त्वरित निराकरण और शासकीय योजनाओं का लाभ पात्र हितग्राहियों तक पहुंचाने के उद्देश्य से जिले में सुशासन तिहार 2026 के अंतर्गत जनसमस्या निवारण शिविरों की शुरुआत की जा रही है। जिले का पहला शिविर 4 मई सोमवार को जनपद पंचायत छुईखदान अंतर्गत ग्राम पंचायत गेरूखदान में आयोजित होगा। शिविर पंचायत भवन के समीप सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक लगाया जाएगा। प्रशासन से मिली जानकारी के अनुसार गेरूखदान क्लस्टर में रामपुर, कोसमर्रा, चोभर, कोपरो, गेरूखदान, सरोधी, बकरकट्टा, समुंदपानी, कुम्हरवाड़ा, देवरचा, भावे, भोथली, गातापार और चोरलाडीह सहित विभिन्न ग्राम पंचायतों को शामिल किया गया है। शिविर में ग्रामीणों की शिकायतों मांगों और समस्याओं का मौके पर निराकरण किया जाएगा। साथ ही विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देकर पात्र हितग्राहियों को लाभान्वित भी किया जाएगा। कलेक्टर इन्द्रजीत सिंह चंद्रवाल ने सभी विभागीय अधिकारियों को अपने अधीनस्थ कर्मचारियों सहित शिविर में अनिवार्य रूप से उपस्थित रहने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा है कि आम नागरिकों की समस्याओं का प्रभावी और त्वरित समाधान सुनिश्चित किया जाए। गौरतलब है कि सुशासन तिहार के तहत जिले के ग्रामीण एवं नगरीय क्षेत्रों में 4 मई से 5 जून तक क्लस्टरवार कुल 19 समाधान शिविर आयोजित किए जाएंगे।

Satyamev News

आम लोगों की खास आवाज

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page