KCG

सीमावर्ती थाना बकरकट्टा पहुंचे आईजी अजय यादव, सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा

सत्यमेव न्यूज खैरागढ़। राजनांदगांव रेंज के पुलिस महानिरीक्षक अजय यादव ने शुक्रवार को जिला खैरागढ़-छुईखदान-गंडई के सुदूर एवं सीमावर्ती क्षेत्र में स्थित थाना बकरकट्टा का औचक निरीक्षण किया। इसके साथ ही उन्होंने बकरकट्टा स्थित आईटीबीपी कैंप का भी भ्रमण कर क्षेत्र की सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। इस दौरान पुलिस अधीक्षक खैरागढ़-छुईखदान-गंडई भी उनके साथ मौजूद रहे। निरीक्षण के दौरान आईजी अजय यादव ने थाना बकरकट्टा की कार्यप्रणाली और क्षेत्र की कानून-व्यवस्था की स्थिति की जानकारी ली। उन्होंने अपराधों की स्थिति लंबित प्रकरणों तथा थाना अभिलेखों की समीक्षा करते हुए थाना प्रभारी और पुलिस अधिकारियों कर्मचारियों से स्थानीय परिस्थितियों एवं सुरक्षा व्यवस्था के संबंध में चर्चा की। साइबर जागृति अभियान के तहत की जा रही गतिविधियों और कार्रवाई की भी जानकारी ली गई। इसके बाद आईजी ने आईटीबीपी कैंप बकरकट्टा का भ्रमण किया। यहां आईटीबीपी और जिला पुलिस के अधिकारियों एवं जवानों से संवाद कर सीमावर्ती क्षेत्र की सुरक्षा संवेदनशील इलाकों में निगरानी तथा दोनों सुरक्षा बलों के बीच समन्वय की स्थिति पर चर्चा की। उन्होंने सीमावर्ती क्षेत्रों में जिला पुलिस और आईटीबीपी के बीच बेहतर तालमेल बनाए रखने नियमित पेट्रोलिंग बढ़ाने, प्रभावी सूचना तंत्र विकसित करने और हर परिस्थिति में सतर्क रहने के निर्देश दिए। साथ ही जवानों से उनकी ड्यूटी और कार्य परिस्थितियों की जानकारी लेते हुए उनका उत्साहवर्धन किया। निरीक्षण के दौरान थाना प्रभारी बकरकट्टा सहित आईटीबीपी के अधिकारी-जवान तथा जिला पुलिस के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page