KCG

सरस्वती साइकिल योजना के तहत छात्राओं को मिली निःशुल्क साइकिल

सत्यमेव न्यूज खैरागढ़। राज्य शासन की महत्वाकांक्षी सरस्वती साइकिल योजना के अंतर्गत कक्षा 9वीं की पात्र छात्राओं को निःशुल्क साइकिलों का वितरण किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में जनपद अध्यक्ष डॉ.राजेश्री त्रिपाठी उपस्थित हुई। अध्यक्षता भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य एवं अधिवक्ता घम्मन साहू ने की। विशेष अतिथि के रूप में समाजसेवी डॉ.शैलेंद्र त्रिपाठी, मंडल अध्यक्ष गोरेलाल वर्मा, ग्राम पंचायत विक्रमपुर के सरपंच दिनेश वर्मा, विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष छगन जंघेल, हाई स्कूल अध्यक्ष घनश्याम वर्मा सहित समिति के सदस्य, पालक, प्राचार्य, शिक्षक-शिक्षिकाएं एवं बड़ी संख्या में अभिभावक उपस्थित रहे। मुख्य अतिथि डॉ.त्रिपाठी ने छात्राओं को साइकिलें वितरित करते हुए उन्हें नियमित रूप से विद्यालय आने, मन लगाकर पढ़ाई करने तथा जीवन में उच्च लक्ष्य प्राप्त करने के लिए प्रेरित किया। इस दौरान डॉ.राजश्री शैलेंद्र त्रिपाठी ने विद्यालय के समग्र विकास के लिए महत्वपूर्ण घोषणाएं करते हुए साइकिल स्टैंड निर्माण के लिए 5 लाख तथा स्मार्ट लाइब्रेरी की स्थापना के लिए 50 हजार देने की घोषणा की। अध्यक्षीय संबोधन में श्री साहू ने कहा कि राज्य शासन की इस योजना का उद्देश्य ग्रामीण एवं दूरस्थ क्षेत्रों की छात्राओं के लिए विद्यालय तक आवागमन को आसान बनाना तथा बालिका शिक्षा को प्रोत्साहन देना है। इस अवसर पर जनपद अध्यक्ष प्रतिनिधि व समाजसेवी डॉक्टर शैलेंद्र त्रिपाठी ने कहा कि बेटियों की शिक्षा से ही समाज और देश का भविष्य मजबूत होगा और समाज के स्वस्थ्य भविष्य के नवनिर्माण को बल मिलेगा। विद्यालय के प्राचार्य ने शासन के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इस योजना से छात्राओं का उत्साह बढ़ेगा व विद्यालय में उनकी नियमित उपस्थिति सुनिश्चित होगी तथा शिक्षा के प्रति उनका आत्मविश्वास और मजबूत होगा। साइकिल प्राप्त करने वाली छात्राओं ने भी प्रसन्नता व्यक्त करते हुए शासन एवं विद्यालय परिवार के प्रति धन्यवाद ज्ञापित किया। कार्यक्रम का समापन छात्राओं के उज्ज्वल भविष्य की मंगलकामनाओं के साथ हुआ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page