Uncategorized

नशामुक्ति जागरूकता कार्यक्रम: पॉलीटेक्निक के 200 से अधिक विद्यार्थियों ने लिया नशामुक्ति का संकल्प

खैरागढ़। सेवा संकल्प अभियान के तहत मंगलवार को शासकीय पॉलीटेक्निक खैरागढ़ में समाज कल्याण विभाग द्वारा नशामुक्ति जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में पॉलीटेक्निक के 200 से अधिक छात्र-छात्राओं ने सहभागिता करते हुए नशे से दूर रहने और दूसरों को भी इसके लिए प्रेरित करने का संकल्प लिया। भारत सरकार एवं छत्तीसगढ़ शासन के निर्देशानुसार जिले में 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक सेवा संकल्प अभियान चलाया जा रहा है। अभियान के तहत नागरिकों को विभिन्न शासकीय योजनाओं की जानकारी देने के साथ पात्र हितग्राहियों को योजनाओं का लाभ लेने के लिए जागरूक किया जा रहा है। कार्यक्रम में समाज कल्याण विभाग के सहायक संचालक कमलेश कुमार पटेल ने विद्यार्थियों को नशापान से होने वाले शारीरिक, मानसिक, सामाजिक एवं व्यक्तिगत दुष्प्रभावों की जानकारी दी। उन्होंने युवाओं से नशे से दूर रहकर स्वस्थ जीवनशैली अपनाने की अपील की साथ ही समाज कल्याण विभाग द्वारा संचालित विभिन्न शासकीय योजनाओं की जानकारी देते हुए पात्र विद्यार्थियों को उनका लाभ लेने के लिए प्रेरित किया।इस दौरान विद्यार्थियों ने नशामुक्ति की शपथ लेते हुए स्वयं किसी भी प्रकार के नशे से दूर रहने तथा परिवार, मित्रों और परिचितों को भी नशे से दूर रहने के लिए प्रेरित करने का संकल्प लिया।कार्यक्रम में समाज कल्याण विभाग से विनोद वर्मा, अनिल साहू, नवीन ठाकुर, पॉलीटेक्निक के प्राचार्य वराठे, व्याख्याता सुश्री अंशु प्रीति कुजूर सहित शिक्षकगण एवं बड़ी संख्या में विद्यार्थी उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button

You cannot copy content of this page