सत्यमेव न्यूज़ खैरागढ़. सदस्यता अभियान को सफल बनाने पांडादाहा मंडल में भाजपा की कार्यशाला आयोजित हुई। जगन्नाथ मंदिर के सामने सभागार में आयोजित कार्यशाला को संबोधित करते हुए मुख्य वक्ता खम्हन ताम्रकार ने कहा कि संगठन की सदस्यता का महापर्व शुरू होने वाला है जिसमें सभी की भागीदारी आवश्यक है। मंडल के पदाधिकारियों से लेकर एक आम कार्यकर्ता तक इसमें बढ़ चढ़कर भागीदारी निभाए। श्री ताम्रकार ने कहा कि समस्त सदस्यों को पुनः सदस्य बनना है जिसके लिए अपने क्षेत्र में सभी सदस्य पार्टी की मज़बूती के लिए कार्य करें। सांसद प्रतिनिधि भागवत शरण सिंह ने कहा कि भाजपा एक मात्र पार्टी है जो राष्ट्र निर्माण के लिए कार्य कर रही है। आज स्थिर सरकार की वजह से ही राष्ट्र मज़बूत है अन्यथा पड़ोसी राष्ट्र में अस्थिरता की स्थिति है। उन्होंने कहा कि विश्व में सर्वाधिक सदस्यता वाले संगठन को अभियान से और मज़बूती देने का प्रयास सभी को मिलकर करना है। बैठक को मंडल प्रभारी कमलेश्वर भदौरिया, मंडल अध्यक्ष नरोत्तम सिन्हा व पूर्व जनपद अध्यक्ष टिलेश्वर साहू ने भी संबोधित किया वही संचालन खुमान देशलहरा ने किया। बैठक में महामंत्री संतोष कर्ष, भाजपा नेता हेमू साहू, पूर्व जनपद अध्यक्ष उमा सिन्हा, जनपद सदस्य अरुणा बनाफ़र, तोप सिंह राजपूत, हेमिन लाऊत्रे, वंदना टांडेकर, भुवन वर्मा, संतोष देवांगन, पंकज सिंह, मोना सिन्हा, संतोष देवांगन, गिरधारी साहू, रेखा देवदास, माणिक यदु, संजय यदु सहित बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।
Related Articles
छत्तीसगढ़ में अब इस पार्टी ने जारी की 17 प्रत्याशियों की दूसरी सूची, देखें किसे बनाया कहां से उम्मीदवार?
10/10/2023

अमित शाह ने जारी किया भाजपा का घोषणा पत्र, किसानों के लिये धान खरीदी और महिलाओं, युवाओं पर फोकस
03/11/2023

