
सत्यमेव न्यूज खैरागढ़। अंतरराष्ट्रीय श्रमिक दिवस के अवसर पर पिपरिया स्थित जिला भाजपा कार्यालय में श्रमिक सम्मान समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में विभिन्न क्षेत्रों में कार्यरत श्रमिकों को सम्मानित कर उनके योगदान की सराहना की गई। मुख्य अतिथि जिला पंचायत उपाध्यक्ष विक्रांत सिंह ने कहा कि श्रमिक किसी भी राष्ट्र की प्रगति की आधारशिला होते हैं। उनके परिश्रम से ही विकास की गति आगे बढ़ती है इसलिए श्रमिकों का सम्मान और उनके अधिकारों की सुरक्षा समाज की प्राथमिक जिम्मेदारी है। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला सहकारी केंद्रीय बैंक मर्यादित राजनांदगांव के अध्यक्ष सचिन सिंह बघेल तथा भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य घम्मन साहू ने की। वहीं जिला भाजपा अध्यक्ष डॉ. बिशेषर साहू विशेष रूप से उपस्थित रहे। इस दौरान श्रमिकों को गमछा एवं श्रीफल भेंट कर सम्मानित किया गया। वक्ताओं ने श्रमिक कल्याण से जुड़ी योजनाओं और उनके सामाजिक आर्थिक सशक्तिकरण पर विस्तार से चर्चा की। उन्होंने कहा कि श्रमिकों के हितों की रक्षा और उनके जीवन स्तर में सुधार के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। कार्यक्रम में भाजपा जिला महामंत्री शशांक ताम्रकार, विकेश गुप्ता, आयश सिंह, दिनेश वर्मा, मंजीत सिंह, कृष्णा वर्मा, नंद चंद्राकर, राजकुमार जंघेल, भावेश कोचर, विनय देवांगन, गोरेलाल वर्मा, शत्रुघ्न साहू, ललित सोनी, युवराज पटेल, सन्तन साहू, राजेश देवांगन, हर्ष वर्मा, अनीश सिंह, ऋषि सिंह, डोरेलाल साहू, जग्गू पटेल, मोहनलाल पटेल, बाबूलाल पटेल, दवा पटेल, जगत राम निषाद, मनहरण सिंह और दशरथ महार सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता एवं नागरिक मौजूद रहे। अंत में श्रमिकों के सम्मान और उनके अधिकारों की रक्षा के संकल्प के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।

