KCG

जेसीआई रायपुर कैपिटल जोन-9 का मनोहर गौशाला में हुआ फैमेली इवेंट

सत्यमेव न्यूज खैरागढ़. जेसीआई रायपुर कैपिटल जोन-9 ने रविवार को मनोहर गौशाला खैरागढ़ में एक फैमेली इवेंट आयोजित किया। इस कार्यक्रम में सदस्यों ने अपने परिवार के साथ भाग लिया और गौवंशों के लिये करीब 11 सौ किलो अनाज, सब्जियां, फल, ड्राईफूट्स और गुड़ का वितरण किया। कार्यक्रम के दौरान सदस्यों ने अपने हाथों से गौवंशों को अनाज और सब्जियां खिलाई। मनोहर गौशाला के ट्रस्टी डॉ.अखिल जैन ने बताया कि गौशाला में मौजूद सौम्या कामधेनु गौ माता के दर्शन करने के बाद सभी ने परिवारिक कार्यक्रम आयोजित किया।

गौशाला में दर्शन के बाद सदस्यों ने जंगल में पिकनिक मनाया और गौवंशों के साथ समय बिताया। दिनभर समय बिताने के बाद शाम को सभी वापस लौटे। यह आयोजन पूरी तरह से सफल रहा। इस कार्यक्रम का उद्देश्य गौवंशों की सेवा करना और परिवार के साथ समय बिताना था। जेसीआई रायपुर कैपिटल जोन-9 ने इस कार्यक्रम के माध्यम से समाज में सेवा और सहयोग की भावना को बढ़ावा देने का प्रयास किया।

Related Articles

Back to top button

You cannot copy content of this page